आईबी होम लोन
पात्रता | स्थिर आय स्रोत वाले निवासी और न्यूनतम 3 वर्षों की सेवा/ अनुभव (पिछले रोजगार/ अनुभव और वर्तमान रोजगार में पुष्टि सहित)
|
आयु |
|
उद्देश्य | • नया घर/फ्लैट खरीदने/ बनाने के लिए
• घर हेतु जमीन खरीदने और उस पर घर बनाने के लिए • मौजूदा घर / फ्लैट खरीदने के लिए • मौजूदा घर का विस्तार / अतिरिक्त निर्माण करने के लिए • मौजूदा घर / फ्लैट की मरम्मत / नवीनीकरण के लिए • आवास वित्त के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक द्वारा अनुमोदित अन्य बैंकों / आवास वित्त संस्थानों से गृह ऋण के अधिग्रहण के लिए |
मार्जिन | ऋण के लिए
• रु.30.00 लाख तक: 10% • रु.30.00 लाख से अधिक से रु.75.00 लाख तक: 20% • रु.75.00 लाख से अधिक: 25% मरम्मत और नवीनीकरण के लिए: 30% |
ऋण राशि |
आवेदन तिथि के अनुसार यदि उधारकर्ता / सह-उधारकर्ता की आयु 45 वर्ष से कम हो
• वेतनभोगी वर्ग के मामले में ऋण राशि मासिक सकल वेतन / आय के 72 गुणा तक होगी • अन्य मामलों में आईटीआर/ लेखापरीक्षित वित्त के अनुसार ऋण राशि सकल वार्षिक आय के 6 गुणा तक होगी आवेदन तिथि के अनुसार यदि उधारकर्ता / सह-उधारकर्ता की आयु 45 वर्ष या उससे अधिक हो • वेतनभोगी वर्ग के मामले में ऋण राशि मासिक सकल वेतन / आय के 60 गुणा तक होगी • अन्य मामलों में ऋण राशि आईटीआर / लेखापरीक्षित वित्त के अनुसार सकल वार्षिक आय के 5 गुणा तक होगी संयुक्त उधारकर्ता के मामले में ऋण पात्रता की गणना व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक आवेदक की आयु के आधार पर की जाएगी। |
नेट टेक होम पे | • यदि आवेदकों (व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से) की वार्षिक आय रु.15.00 लाख तक है तो एनटीएचपी (प्रस्तावित ऋण ईएमआई के बाद) सकल वार्षिक आय के 40% से कम नहीं होनी चाहिए।
• यदि आवेदकों (व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से) की वार्षिक आय रु.15.00 लाख से अधिक है तो न्यूनतम रु.6.00 लाख वार्षिक टेक होम पे के अधीन एनटीएचपी (प्रस्तावित ऋण ईएमआई के बाद) सकल वार्षिक आय के 30% से कम नहीं होनी चाहिए। |
पुनर्भुगतान अवधि | अधिकतम 30 वर्ष (अधिस्थगन अवधि सहित) जो ऋण समाप्ति मानदंड के अधीन है।
मरम्मत और नवीनीकरण के लिए अधिकतम 10 वर्ष अधिस्थगन अवधि: • घर/फ्लैट की एकमुश्त खरीद के लिए – शून्य • आवेदक के स्वामित्व वाली जमीन पर घर के निर्माण के लिए – अधिकतम 18 महीना • जमीन खरीदने और उस पर घर बनाने के लिए/ प्रमोटर/डेवलपर द्वारा निर्माणाधीन फ्लैट के लिए – अधिकतम 24 महीना • निर्माणाधीन फ्लैट- बड़ी परियोजनाओं के मामले में – अधिकतम 36 महीना • अधिग्रहित खाते – शून्य |
ब्याज दर | यहां क्लिक करें |
प्रसंस्करण शुल्क | यहां क्लिक करें |
ज़मानत | ऋण राशि से खरीदी गयी/ निर्मित संपत्ति का साम्यिक बंधक |
जीवन बीमा कवर | आवेदक के विकल्प के अनुसार रियायती प्रीमियम (आवेदक द्वारा वहन किया जाए) पर ग्रुप इंश्योरेंस लाइफ कवर उपलब्ध करवाया जाता है।
प्रीमियम राशि को ऋण के भाग के रूप में न उपलब्ध करवाकर एक अलग ऋण के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा। |
अन्य बैंकों/ वित्तीय संस्थानों से ऋण अधिग्रहण |
|
आवश्यक दस्तावेज |
|
( अंतिम संशोधन May 17, 2022 at 09:05:56 PM )

