इंड मिलियनेर आवर्ती जमा खाता – एनआरआई
विशेषताएं:
- पात्रता : भारतीय राष्ट्रीयता के अनिवासी व्यक्ति (एनआरआई) या भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ)
- जमा का प्रकार : एक मिलियन तथा एक मिलियन के गुणकों में परिपक्वता वाली आवर्ती जमा भारतीय रुपये में
- अवधि : न्यूनतम एक वर्ष और एक वर्ष के गुणकों में अधिकतम दस वर्ष।
- परिपक्वता राशि : न्यूनतम रु. 10.00 लाख और रु. 10 लाख के गुणकों में (किस्तों को अगले रुपये में पूर्णांकित करने के कारण वास्तविक मूल्य में मामूली परिवर्तन के अध्यधीन)।
- नामांकन: उपलब्ध।
- विस्तारण विकल्प: परिपक्वता राशि संबद्ध एसबी/सीए खाता संख्या में जमा की जाएगी।
- प्री-क्लोज़र सुविधा: अनुमत।
- निधीयन: स्थायी अनुदेश पंजीकृत करके एनआरई एसबी/सीए से अंतरण द्वारा।
- किस्तें : मासिक किस्तें, वर्तमान ब्याज दरों संबंधी न्यूनतम मूल्य रु.00 लाख और 10 लाख में परिपक्वता वाली गुणकों में नीचे दी गई तालिका के अनुसार होगी । किस्त को अगले रुपये में पूर्णांकित (रुपये में पूर्णांकित करने के कारण परिपक्वता मूल्य में थोड़ी वृद्धि होगी)किया जाएगा ।
- इंड मिलियनेयर आवर्ती जमा खाता (एनआरई) की किस्तें:
| आरडी अवधि | परिपक्वता मूल्य | मासिक |
| किस्त | ||
| 10 वर्ष | 10 लाख | रु.6082.00 |
| 9 वर्ष | 10 लाख | रु.6982.00 |
| 8 वर्ष | 10 लाख | रु.8112.00 |
| 7 वर्ष | 10 लाख | रु.9572.00 |
| 6 वर्ष | 10 लाख | रु.11527.00 |
| 5 वर्ष | 10 लाख | रु.14273.00 |
| 4 वर्ष | 10 लाख | रु.18310.00 |
| 3 वर्ष | 10 लाख | रु.25210.00 |
| 2 साल | 10 लाख | रु.38974.00 |
| 1 वर्ष | 10 लाख | रु.80633.00 |
कृपया नोट करें: किस्तें प्रचलित ब्याज दरों के अनुसार हैं। यदि ब्याज दरें परिवर्तित होती हैं, तो उसके बाद खोले गए आरडी की किस्तें बदल जाएंगी।
( अंतिम संशोधन Nov 01, 2025 at 08:11:48 PM )


